कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : कृषि यंत्रों की बुकिंग वर्ष 2025-26 के लिए प्रारंभ

किसान भाईयों के लिए 40% से 80% तक अनुदान उपलब्ध

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशानुसार उपनिदेशक कृषि द्वारा समस्त किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों की बुकिंग 15 अक्टूबर, 2025 से 29 अक्टूबर, 2025 तक विभागीय पोर्टल agridarsan.up.gov.in पर की जा रही है। एस.एम.ए.एम. योजना अंतर्गत किसान कृषि यंत्रों, कस्टम हायरिंग सेंटर, कृषि ड्रोन और हाईटेक हब पर 40 प्रतिशत अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वहीं, इन सीटू योजनाओं के अंतर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर पर ग्रामीण उद्यमियों को 80 प्रतिशत तक का अनुदान उपलब्ध है। प्रत्येक योजना का लक्ष्य पोर्टल पर विकासखण्डवार एवं जनपदवार प्रदर्शित होगा, जिससे किसान आसानी से अपने क्षेत्र के लक्ष्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। किसान भाई अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप, एंड्रॉयड मोबाइल अथवा किसी भी जनसेवा केंद्र के माध्यम से पोर्टल पर जाकर “किसान कॉर्नर” में यंत्र बुकिंग प्रारम्भ कर योजना का चयन कर उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। इसके पश्चात जिला या ब्लॉक का चयन कर “बुकिंग प्रकार” में जाकर लॉटरी विकल्प चुनकर कृषि यंत्र को बुक कर लाभ उठा सकते हैं।

किसानों को विशेष रूप से सूचित किया जाता है कि बुकिंग के दौरान प्रयुक्त मोबाइल नंबर स्वयं का या सीधे परिवार के किसी सदस्य का ही होना चाहिए। अन्यथा बुकिंग निरस्त की जा सकती है। इसके अलावा, जिन किसानों ने इस वर्ष पहले ही कस्टम हायरिंग सेंटर या कृषि ड्रोन की बुकिंग कर ली है, उन्हें पुनः बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है। इस पहल से किसान आधुनिक कृषि यंत्रों का लाभ उठाकर उत्पादन बढ़ाने और समय व श्रम की बचत करने में सक्षम होंगे। सभी किसान भाईयों से अनुरोध है कि निर्धारित अवधि में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर योजनाओं का पूर्ण लाभ अवश्य उठाएँ।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात का गौरव बढ़ा: मॉडल पंचायत बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ बने ‘ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन’ के प्रदेश सचिव!

Related Articles

AD
Back to top button