कानपुर देहात के दौरे पर रहेंगे प्रभारी मंत्री संजय कुमार निषाद, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
देर शाम तक जिले के अलग-अलग तहसीलों में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कानपुर देहात के प्रभारी मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग मंत्री संजय कुमार निषाद कल यानी 28 मार्च को जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। अपने इस व्यस्त दौरे के दौरान मंत्री विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे सुबह 09:45 बजे लखनऊ से निरीक्षण भवन माती पहुंचेंगे और देर शाम तक जिले के अलग-अलग तहसीलों में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मंत्री के कार्यक्रम के मुख्य बिंदु
-
मंत्री संजय कुमार निषाद सुबह 10:00 बजे विचार परिवार के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।
-
सुबह 10:30 बजे निरीक्षण भवन सभागार में जिला समन्वय समिति-2026 की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
-
जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक सुबह 11:05 बजे आयोजित होगी।
-
दोपहर 12:00 बजे जिलाधिकारी द्वारा आयोजित “नवनिर्माण के नौ वर्ष” कार्यक्रम में भाग लेंगे और दोपहर 12:30 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
-
दोपहर 01:15 बजे तहसील डेरापुर में राज्यमंत्री अजीत पाल द्वारा आयोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
-
दोपहर 02:30 बजे सिकंदरा तहसील सभागार में मत्स्य पालकों के साथ विशेष बैठक कर उनकी समस्याओं और योजनाओं पर चर्चा करेंगे।



