उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में चलती ट्रेन में उठा धुआं,मची अफरा तफरी

कानपुर देहात के रूरा स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली अप लाइन पर महानंदा एक्प्रेस की एक बोगी के पहियों के पास अचानक आग लग गई।घटना ब्रेक जाम होने के कारण हुई।रेलवे टीम ने ट्रेन को रोककर तकनीकी जांच की

Story Highlights
  • ब्रेक जाम होने से पहियों के पास लगी आग,कोई हताहत नहीं
  • टला बड़ा हादसा

पुखरायां।कानपुर देहात के रूरा स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली अप लाइन पर महानंदा एक्प्रेस की एक बोगी के पहियों के पास अचानक आग लग गई।घटना ब्रेक जाम होने के कारण हुई।रेलवे टीम ने ट्रेन को रोककर तकनीकी जांच की।घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।त्वरित कार्यवाही से एक बड़ा हादसा टल गया।कानपुर देहात के रूरा रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर अचानक अफरा तफरी का माहौल बन गया।जब दिल्ली हावड़ा मुख्य रेल मार्ग से गुजर रही अप महानंदा की होगी s2 से धुआं उठने लगा।धुआं उठते देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।कई यात्री तत्काल बोगी से बाहर निकलने लगे।घटना के समय यात्रियों ने तुरंत ट्रेन के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही ट्रेन के पायलट ने बड़ी ही सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रूरा स्टेशन पर रोक दिया।सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन और तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थित का निरीक्षण किया।तकनीकी टीम ने पाया कि बोगी के नीचे स्थित ब्रेक शू में जाम होने के कारण अत्यधिक गर्मी उत्पन्न हुई।जिससे धुआं निकलने लगा।रेलवे टीम ने अग्निशमन यंत्र और उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करके गर्म हिस्से को ठंडा किया और धुएं पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह तकनीकी गड़बड़ी अचानक आई और ब्रेक जाम की समस्या से धुआं उठने लगा।हालांकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।रेलवे टीम की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा होते टल गया।

Related Articles

AD
Back to top button