कानपुर देहात के महिला की सचेंडी में सड़क हादसे में मौत,एक घायल
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के महिला की सचेंडी नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई।एक तेज रप्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।महिला कानपुर के रामादेवी में अपनी बीमार ननद को देखने भतीजे के साथ बाइक से जा रही थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।कानपुर देहात के रूरा निवासी रामसेवक ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी शिवकली 56 वर्ष और दो पुत्र दीपक और अनुज हैं।पत्नी शिवकली शनिवार को भतीजे शिवम् के साथ कानपुर के रामादेवी स्थित एक निजी अस्पताल में एडमिट अपनी ननद मंजू को देखने जा रहीं थीं।तभी सचेंडी हाइवे पर पीछे से आ रही एक तेज रप्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को सचेंडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सचेंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत



