कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के युवाओं और मत्स्य पालकों के लिए सुनहरा मौका: इन सरकारी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे उठाएं लाभ

विभागीय वेबसाइट पर 8 जून से 28 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे आवेदन।

कानपुर देहात: मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में जनसामान्य से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए विभागीय वेबसाइट को सक्रिय कर दिया गया है, जहां इच्छुक लाभार्थी 8 जून 2026 से 28 जून 2026 तक अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस अवधि में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को प्रत्येक योजना के नियमों के अनुसार अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरने होंगे।

प्रत्येक योजना से संबंधित परियोजना का विस्तृत विवरण, इकाई लागत, आवेदन की पूरी प्रक्रिया और साथ में लगाए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी या पूछताछ के लिए विकास भवन कानपुर देहात के द्वितीय तल पर स्थित कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा विभाग ने सहायता के लिए मोबाइल नंबर 9838945761 भी जारी किया है।


ये भी पढे-  यूपी में अगले 3 घंटे भारी! लखनऊ, उन्नाव और हरदोई समेत कई जिलों में भीषण आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


Related Articles

AD
Back to top button