कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गांव की समस्या गांव में समाधान के अंतर्गत ग्राम चौपाल आयोजित

मलासा के अंतर्गत सिथरा बुजुर्ग तथा दोहरापुर ग्राम पंचायत में शासन की मंशा गांव की समस्या गांव में समाधान के अंतर्गत ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Story Highlights
  • ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया गया

अमन यात्रा, पुखरायां। शुक्रवार को विकासखंड मलासा के अंतर्गत सिथरा बुजुर्ग तथा दोहरापुर ग्राम पंचायत में शासन की मंशा गांव की समस्या गांव में समाधान के अंतर्गत ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया गया।विकासखंड के सिथरा बुजुर्ग में गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

SUNIT AD
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत सचिव दीपक यादव ने आवास ,शौचालय,मनरेगा,पेंशन संबंधी ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उनका मौके पर निस्तारण किया।इस दौरान ग्रामीणों को अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।पंचायत सचिव ने कहा कि शासन की मंशा के तहत माह के प्रत्येक शुक्रवार को विकासखंड के दो गांवों में गांव की समस्या गांव में समाधान के उद्देश्य हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़े-  एक जनवरी से मिड डे मील की राशि में होगी बढ़ोतरी

जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए अन्यत्र न भटकना पड़े। वहीं विकासखंड के दोहरापुर में भी ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक ,रोजगार सेवक सहित बड़ी में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button