कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : खाद्य विभाग का ‘मिलावट’ पर वार, कानपुर देहात में 5 लाख से अधिक का मिलावटी माल नष्ट

रसूलाबाद और बाराजोड़ में विशेष अभियान, खोया, दूध और बर्फी के नमूने लिए गए; 19.5 क्विंटल खोया और दूध जब्त

आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत चलाया गया अभियान, की गई कार्यवाही

कानपुर देहात: आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ व जिलाधिकारी कपिल सिंह कानपुर देहात के आदेश के अनुपालन में आगामी दीपावली, पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर खाद्य पदार्थ खोया, पनीर, दूध, घी, मिठाईयों, नमकीन, ड्राई फूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, रंगीन मीठे खिलौने, अन्य खाद्य पदार्थ आदि की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। के निर्देशन एवं नेतृत्व में जनपद कानपुर देहात में कार्यरत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों महेन्द्र नाथ सिंह यादव, राम बिहारी, दिनेश चन्द्र, सुबोध कुमार, प्रदीप कुमार, अरविन्द कुमार गौड़ तथा डॉ० राम तेज के द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों में कार्यवाही करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहीत किए गए, जिनका विवरण निम्न है-

1. स्थान-तुलसी नगर रसूलाबाद स्थित प्रतिष्ठान (खाद्य कारोबारकर्ता राम आसरे यादव) से खाद्य पदार्थ-कीम, खोया, दूध व रिफाइण्ड के नमूने संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए गए। इसके अतिरिक्त 2.5 कुण्टल खाद्य पदार्थ दूध (अनुमानित मूल्य-15,000/-) एवं 01 कुण्टल खाद्य पदार्थ खोया (अनुमानित मूल्य-25000/-) नष्ट कराया गया।


2. स्थान-तुलसी नगर रसूलाबाद स्थित प्रतिष्ठान (खाद्य कारोबारकर्ता-श्याम मुखी) से खाद्य पदार्थ खोया, दूध, व रिफाइण्ड के नमूने संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए गए। इसके अतिरिक्त 2.5 कुण्टल खाद्य पदार्थ-दूध (अनुमानित मूल्य-15,000/-) एवं 03 कुण्टल खाद्य पदार्थ खोया (अनुमानित मूल्य-75000/-) नष्ट कराया गया।


3. स्थान-बाराजोड़ के पास, वाहन से (खाद्य कारोबारकर्ता सुनील कुमार प्रो०-दादी मिल्क एण्ड स्वीट प्रोडक्ट, उरई जालौन) से खाद्य पदार्थ-सफेद बर्फी का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। इसके अतिरिक्त 22 कुण्टल खाद्य पदार्थ-बर्फी (अनुमानित मूल्य-3,41,000/-) नष्ट कराया गया।


4. स्थान-बाराजोड़ के पास, वाहन से (खाद्य कारोबारकर्ता विनोद रावत) से खाद्य पदार्थ पेड़ा स्वीट एवं स्वीट केक का नमूना संग्रहीत कर जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। इसके अतिरिक्त 250 किग्रा० खाद्य पदार्थ-पेड़ा स्वीट (अनुमानित मूल्य-50,000/-) एवं 358 किग्रा० खाद्य पदार्थ स्वीट केक (अनुमानित मूल्य-77,566/-) नष्ट कराया गया।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात : युवा व महिला मंगल दलों को मिली ‘खेल किट’, सीएम का संबोधन सुन युवाओं में भरा उत्साह

Related Articles

AD
Back to top button