उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरगवां में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,पुखरायां मंडी और हलधरपुर ने जीते मैच

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बरगवां गांव में जय बालाजी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने अपने दांवपेंच दिखाए।इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया

Story Highlights
  • दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बरगवां गांव में जय बालाजी क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने अपने दांवपेंच दिखाए।इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को पहला मैच तोड़ा व हलधरपुर टीमों के मध्य खेला गया।तोड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 10 ओवर में 82 रन बनाए और हलधरपुर की टीम को जीत के लिए 83 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में हलधरपुर की टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर में ही मैच जीत लिया।दूसरा मैच पुखरायां मंडी और हलधरपुर टीमों के मध्य खेला गया।पुखरायां मंडी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में कुल 126 रन बनाकर हलधरपुर की टीम को जीत के लिए 127 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में हलधरपुर की टीम मात्र 67 रनों पर ही सिमट गई और पुखरायां मंडी ने यह मैच 60 रनों से जीत लिया।मैच में अंपायर की भूमिका सोनू निगम,सत्येंद्र पाल,जीतेंद्र पाल और ब्रजकिशोर ने निभाई,कमेंट्रेटर की भूमिका अभिषेक और अनीश अवस्थी ने तथा स्कोरर की भूमिका दिलकश,विष्णु,अभिषेक और सुशील ने निभाई।इस मौके पर बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक चंद्रभान सिंह,रोहित,प्रशांत,अभिषेक,अंशु,विशाल,जयशंकर,कपिल,सुरेश चंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button