उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में आवारा जानवर से टकराकर मोटरसाइकिल सवार अधेड़ गंभीर,भेजा गया अस्पताल

हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर के ककवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसा कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर पलिया बांसखेड़ा गांव के पास हुआ।जहां पर सिसाही गांव निवासी 55 वर्षीय सुरेश की मोटरसाइकिल एक आवारा जानवर से टकराकर अनियंत्रित हो गई।

हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची।ईएमटी अनुराग यादव और पायलट कुलदीप ने घायल सुरेश को प्राथमिक उपचार देने के पश्चात उन्हें कानपुर नगर के ककवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।डॉक्टरों के मुताबिक सुरेश की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर चलाया महिला जागरूकता अभियान

Related Articles

AD
Back to top button