उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में सड़क किनारे खंती में मिला लापता युवक का शव,पास में पड़ी थी मोटरसाइकिल

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग पर चौबेपुर/मुनौरापुर के बीच सड़क किनारे खंती में सोमवार शाम एक लापता व्यक्ति का शव मिला है

पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर मार्ग पर चौबेपुर/मुनौरापुर के बीच सड़क किनारे खंती में सोमवार शाम एक लापता व्यक्ति का शव मिला है। घटनास्थल के पास एक मोटरसाइकिल भी पड़ी मिली।सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतक की पहचान औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गुलरिया निवासी राम शंकर के पुत्र श्याम जी के रूप में हुई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गडरिया निवासी अंकित ने मृतक की पहचान अपने जीजा श्याम जी के रूप में की।घटना की जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों तथा स्थानीय लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।सूचना मिलने पर कोतवाल शिवनारायन सिंह,एस एस आई रामसिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू की।पुलिस छानबीन में सामने आया कि मृतक श्याम जी बीते 14 मई को घर से अपने ससुराल गोपालपुर गडरिया थाना रसूलाबाद के लिए निकला था।लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना दिबियापुर में दर्ज कराई थी।परिजनों की शिकायत पर दिबियापुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी थी।सोमवार देर शाम रसूलाबाद बिल्हौर मार्ग पर चौबेपुर मुनौरापुर के बीच रोड किनारे खंती में शव मिलने से सनसनी फैल गई।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल शिवनारायन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।घटना की हर पहलू पर जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button