कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: गांधी जयंती पर जिलाधिकारी ने किया महापुरुषों को नमन

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी ने दिया सद्भाव और स्वच्छता का संदेश

कानपुर देहात: कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने गांधी जी के प्रसिद्ध भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा, “दोनों महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने हमें सिखाया कि दृढ़ इच्छाशक्ति से हम अपने भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। गांधी जी का संदेश था कि हमें अपनी आवश्यकताओं के अनुसार ही संसाधनों का उपयोग करना चाहिए।”उन्होंने आगे कहा, “जो बदलाव आप दूसरों में देखना चाहते हैं, वह पहले स्वयं में लाएं।

photo 1 1 1 scaled

हमें हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और दूसरों के साथ सद्भाव बनाए रखना चाहिए।”जिलाधिकारी ने सभी से आह्वान किया कि आज के दिन हम अपने भीतर की एक बुराई को त्यागने का संकल्प लें। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि स्वच्छता हमारे व्यक्तित्व में निखार लाती है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

AD
Back to top button