उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

फैक्ट्री कर्मी की इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग की

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुंभी स्थित भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट फैक्ट्री में कार्यरत एक 52 वर्षीय मजदूर बीते 30 दिसंबर को फैक्ट्री में काम करते वक्त अचानक पेट में सरिया लग जाने के चलते बुरी तरह घायल हो गया था।शुक्रवार शाम कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर की मृत्यु हो गई।

Story Highlights
  • को फैक्ट्री में काम करते वक्त अचानक पेट में सरिया लग जाने के चलते बुरी तरह घायल हो गया था।
  • भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट फैक्ट्री में कार्यरत था युवक

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुंभी स्थित भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट फैक्ट्री में कार्यरत एक 52 वर्षीय मजदूर बीते 30 दिसंबर को फैक्ट्री में काम करते वक्त अचानक पेट में सरिया लग जाने के चलते बुरी तरह घायल हो गया था।शुक्रवार शाम कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री के बाहर शव रखकर हंगामा किया।फैक्ट्री मालिक द्वारा मुआवजे की बात मान लिए जाने के पश्चात परिजन शांत हुए।

देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरापुर थाना क्षेत्र के दुर्जनपुरवा गांव निवासी उदयवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय हरदेव सिंह उम्र करीब 52 वर्ष अकबरपुर कोतवाली के कुंभी गांव स्थित भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट फैक्ट्री में मजदूरी करता था।बीते 30 दिसंबर को फैक्ट्री में काम करते समय अचानक पेट में सरिया घुस जाने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां पर शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर एस आई ब्रजकिशोर ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री के बहार शव रख हंगामा शुरू कर दिया।काफी देर तक चले हंगामाबाजी के पश्चात फैक्ट्री मालिक द्वारा मुआवजा राशि दिए जाने के आश्वाशन के पश्चात परिजन शांत हुए।देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों में आपस में  समझौता करा दिया गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button