उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी गिरफ्तार, शिवली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है

कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, थाना रसूलाबाद में पंजीकृत मु0अ0सं0 368/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट की विवेचना प्रभारी निरीक्षक शिवली द्वारा की जा रही थी। शुक्रवार (16 जनवरी) को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अपने घर के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना शिवली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम चाट निवादा (थाना रसूलाबाद) में दबिश दी और अभियुक्त इरफान पुत्र अली मोहम्मद को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

लंबे समय से था वांछित

गिरफ्तार अभियुक्त इरफान (24 वर्ष) एक शातिर अपराधी है और उस पर पहले से ही चोरी व अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इरफान पर रसूलाबाद थाने में निम्नलिखित मुकदमे दर्ज हैं:

2023: चोरी और माल बरामदगी (धारा 380/411) के तीन अलग-अलग मामले।

2025: उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट)।

गिरफ्तार करने वाली टीम

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, उप-निरीक्षक विष्णू सिंह और कांस्टेबल प्रमेन्द्र सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़े- पुलंदर में टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जड़े चौके,छक्के

Related Articles

AD
Back to top button