अपना जनपदवाराणसी

चकियाः रियल सिंघम डीएसपी रघुराज ने थाने का किया त्रैमासिक मुआयना, दिया निर्देश, गैंगेस्टर, एनसीआर व अन्य….डीएसपी ने कैमरे को हाथ में लेकर फिल्मी अंदाज में किया चेक……

रख, रखाव व सफाई पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएसपी

चकिया, चंदौली। बुधवार को डीएसपी रघुराज ने इलिया थाना का त्रैमासिक मुआयना किया। जिसके तहत साफ सफाई, असलहा की स्थिति रख रखाव को ध्यान में रख कर जांच पड़ताल की गई। थाना परिसर ने मेस, हवालात, पानी पीने की व्यवस्था पर बिशेष ध्यान दिया गया। मौके पर इलिया थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस स्टॉप मौजूद रहें।

डीएसपी रघुराज ने इलिया थाना का मुआयना किया। मुआयना के दौरान डीएसपी ने थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता पूर्वक जांच की। इस दौरान गुंडा एक्ट गैंगेस्टर, एनसीआर व अन्य अपराधिक मामलों से संबंधित अभिलेखों की भी गहनता पूर्वक जांच की। जांच के दौरान अभिलेखों में कई गड़बड़ी पाए जाने पर थाने के दीवान को समय रहते हर हाल में पूर्ण किए जाने के लिए निर्देश दिया।

02

निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने थाने में असलहे, कारतुस, टियर गैस, बाड़ी प्रोटेक्टर राईफल आदि सहित कैमरा हाथ में लेकर जांच की। डीएसपी ने समस्त सिपाहियों को निर्देशित किया कि वे डंडा, टीयर गैस व बाड़ी प्रोटेक्टर के बिना क्षेत्र में न जाए। थानाध्यक्ष को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने रख रखाव व सफाई पर बिशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने थाने के गैस का भी निरीक्षण किया, और रसोईयों से मीनू के बारे में जानकारी ली। इस दौरान थानाध्यक्ष सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहें।

Related Articles

AD
Back to top button