कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय परेड में निधि कटियार को केंद्र सरकार का न्यौता, जनपद का बढ़ेगा मान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चयनित जनपद कानपुर देहात की मॉडल ग्राम पंचायत जलालपुर डेरापुर की यशस्वी ग्राम प्रधान निधि कटियार को दिल्ली में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केन्द्र सरकार ने न्योता भेजकर आमंत्रित किया है।

Story Highlights
  • पति विनोद कटियार को भी मिला न्योता

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चयनित जनपद कानपुर देहात की मॉडल ग्राम पंचायत जलालपुर डेरापुर की यशस्वी ग्राम प्रधान निधि कटियार को दिल्ली में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केन्द्र सरकार ने न्योता भेजकर आमंत्रित किया है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान निधि कटियार अपने पति विनोद कटियार के साथ सरकारी खर्च पर 25 जनवरी से 27 जनवरी तक दिल्ली में रहेंगी।
निधि कटियार ने सरकार को धन्यवाद देते हुए प्रसन्नता जताई है कि ग्राम प्रधान के तौर पर राष्ट्रीय परेड दिल्ली में सम्मिलित होना केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे जनपद कानपुर देहात के लिए गर्व की बात है।

एक महिला प्रधान को इस तरह से ऐतिहासिक मौका मिलने से सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को धरातल पर और मजबूती प्रदान होगी।पूर्व में ग्राम प्रधान निधि कटियार को मुख्यमंत्री सहित तमाम महत्वपूर्ण अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

Related Articles

AD
Back to top button