कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात: जिलाधिकारी ने रोजगार मेले के प्रचार- प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
20 मार्च को अकबरपुर महाविद्यालय में सुबह 10 बजे से लगेगा रोजगार मेला।

कानपुर देहात: उ०प्र० रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा 20/03/2026 को प्रातः 10 बजे से अकबरपुर महाविद्यालय, कानपुर देहात में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के जनपद में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आज जिलाधिकारी कपिल सिंह, कानपुर देहात द्वारा दो प्रचार वाहनों को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा०, दुष्यन्त कुमार मौर्य, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नीलिमा यादव, शालिनी उत्तम एवं जिला सेवायोजन अधिकारी शशि तिवारी आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: दयालताला में बुद्ध कथा पर संविधान एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन



