कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मंगलपुर में प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,घर में चारपाई पर मिला शव

हत्या का आरोप,पति हिरासत में, पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी

कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में रविवार को एक 25 वर्षीय प्रसूता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस को महिला का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूँछतांछ कर रही है।मृतका की पहचान सबलपुर गांव निवासी मोहित की 25 वर्षीय पत्नी जूली के रूप में हुई है।शुरुआत में परिजनों ने फंदा लगाकर आत्महत्या की बात कही थी परन्तु जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव फंदे से उतरा हुआ चारपाई पर मिला।आरोप है कि घटना के बाद कुछ परिजन शव को उतारकर वहां से चले गए।जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से टूटी हुई चूड़ियां,एक हंसिया और एक डंडे का छिलका मिला है।

पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है।ग्रामीणों की मानें तो पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।मृतका ने 25 मई को एक बच्चे को जन्म दिया था।प्रसव के दौरान मायके पक्ष के लोग भी वहां मौजूद थे।मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताते हुए पति पर हत्या का आरोप लगाया है।मृतका की भाभी शांति ने कहा कि मोहित ने जूली की हत्या कर उसे फांसी पर लटका दिया है।वहीं मां रानी ने बताया कि नवजात बच्चे को गांव के पुराने घर में ले जाने की बात को लेकर विवाद हुआ था।जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि मृत्यु का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना की हर पहलू पर जांच की जा रही है।मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूँछतांछ की जा रही है।मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  डेरापुर में पशुओं से लदी पिकअप वैन ने साइकिल व बाइक सवार को मारी टक्कर, चार घायल,एक भैंस की मौत


 

Related Articles

AD
Back to top button