कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यादगार लम्हा : वरिष्ठ लिपिक जीतेंद्र संखवार को दी गई भव्यतम विदाई

नगर पालिका परिषद में तैनात वरिष्ठ लिपिक जीतेंद्र कुमार संखवार के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनका विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मौजूद कर्मियों ने उन्हे मुंह मीठा करा उनके दीर्घायु होने की कामना की।

पुखरायां। शनिवार को नगर पालिका परिषद में तैनात वरिष्ठ लिपिक जीतेंद्र कुमार संखवार के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनका विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मौजूद कर्मियों ने उन्हे मुंह मीठा करा उनके दीर्घायु होने की कामना की।शनिवार को नगर पालिका परिषद पुखरायां में 40 वर्ष चार माह अपनी सेवाएं देकर 60 वर्ष पूर्ण कर चुके लिपिक जीतेंद्र कुमार संखवार का बिदाई समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया.

jitendra

उन्होंने नगर पालिका परिषद में लिपिक के रूप में 11 मई 1982 को अपनी सेवा प्रारंभ की थी उनका स्वभाव जनता के प्रति हमेशा ही नम्र रहा तथा उन्होंने एक लोकसेवक की भांति नगर पालिका परिषद में अपनी सेवाएं प्रदान की. इस अवसर पर नगर पालिका कर्मियों द्वारा उनका मुंह मीठा करा उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर समस्त नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button