कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

माता अन्नपूर्णा मंदिर में सम्पन्न हुआ रुद्राभिषेक, किया गया प्रसाद वितरण

सावन जैसे पावन मास में जहाँ एक ओर जनपद मुख्यालय अकबरपुर स्थित देवालयों में भजन पूजन के आयोजन हो रहे हैं वही दूसरी ओर माता अन्नपूर्णा मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

Story Highlights
  • सैकड़ो भक्त हुए शामिल 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात :  सावन जैसे पावन मास में जहाँ एक ओर जनपद मुख्यालय अकबरपुर स्थित देवालयों में भजन पूजन के आयोजन हो रहे हैं वही दूसरी ओर माता अन्नपूर्णा मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें आचार्य शिवम द्विवेदी ने मंत्रोच्चार किया तथा नगर निवासी धर्मेंद्र सिंह राठौर एडवोकेट व उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने प्रतिभाग कर यजमान की भूमिका निभाई।

ज्ञातव्य है कि नगर निकाय के हृदय कहे जाने वाले वार्ड कालीगंज स्थित माता अन्नपूर्णा का सिद्ध मन्दिर है।बताते हैं कि माता को सच्चे मन से एवम् समर्पित भाव से पूजन करने वालों को कभी निराश होकर नहीं जाना पड़ता उनकी मनोकामना माता अवश्य पूर्ण करती हैं।देवाधिदेव शिव के विग्रह को स्थापित करने के बाद गायन वादन के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न कराया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया।

SUNIT AD
विज्ञापन

इस अवसर पर कल्पना ट्रैवल्स के मालिक धर्मेंद्र सिंह राठौर एडवोकेट के साथ समाज सेवी प्रशांत ओमर,मन्दिर के व्यवस्थापक पंडित अशोक मिश्र, नगर पंचायत के पूर्व सभासद गोपाल सैनी,पूर्व शिक्षिका गीता गुप्ता,सुमन मिश्रा,गीता मिश्रा,राम जी गुप्त, केशव मिश्र ,शुभम गुप्त, तनु मिश्र, तुषार मिश्र, गोपाल जी मिश्र व विशाल कौशल आदि सैकड़ों भक्त एकत्रित हुए।

Related Articles

AD
Back to top button