कानपुर देहात: जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने भगवान की आरती कर कराया रामलीला का शुभारम्भ
बोलीं श्रीराम हमारे आदर्श,ऐसे आयोजनों से समाज में बढ़ता है भाईचारा

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर कस्बे में आयोजित तीन दिवसीय रामलीला के अंतिम दिन शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने भगवान की आरती कर रामलीला का शुभारम्भ कराया।
यह आयोजन श्रीराम बाजार धनुषयज्ञ लीला समिति के तत्वाधान में सैकड़ों वर्षों से प्रतिवर्ष कराया चलता आ रहा है।रामलीला कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार व क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा सविता ने कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती कर रामलीला का शुभारम्भ कराया।
भगवान श्रीराम के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन सत्य,मर्यादा और सेवा का संदेश देता है जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।रामलीला जैसे आयोजनों से समाज में एकता व भाईचारे की भावना पनपती है।इसलिए समय समय पर ऐसे आयोजनों का होना नितांत आवश्यक है।
इस मौके पर रामलीला समिति के प्रबंधक योगेंद्र पांडेय,राम जी चतुर्वेदी,श्याम जी चतुर्वेदी,अनीश अवस्थी,सोनू शुक्ला,अमन कश्यप,सियाराम काका,गोलू द्विवेदी,महेंद्र सिंह,गोयल शर्मा,संतोष तिवारी समेत ग्रामवासी मौजूद रहे।



