उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

यूपी में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भीषण गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर है। मौसम विभाग ने यूपी के 22 जिलों में अगले दो दिन तक कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भीषण गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर है। मौसम विभाग ने यूपी के 22 जिलों में अगले दो दिन तक कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।इस बीच प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक-दो जगहों पर बादल गरजने के साथ बिजली चमकने और 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहने की उम्‍मीद है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी-

बुलंदशहर, मुरादाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, रायबरेली, अमेठी, गौतमबुद्ध नगर, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुरखेरी, बदायूं, शाहजहांपुर, औरैया, महोबा, बांदा।

Related Articles

AD
Back to top button