कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमन यात्रा लाइव: पुखरायाँ नगर पालिका में सरकार ने की पांच मनोनीत सभासदों की नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर

सचिन सचान और प्रमोद त्रिपाठी समेत 5 हस्तियों को शासन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पालिका परिषद पुखरायाँ के विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से पांच प्रमुख व्यक्तियों को सभासद के रूप में मनोनीत किया है। शासन द्वारा जारी अधिसूचना के बाद क्षेत्र के समर्थकों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

अमन यात्रा लाइव की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, नगर विकास विभाग द्वारा जारी सूची में पुखरायाँ नगर पालिका से जिन हस्तियों को यह गौरव प्राप्त हुआ है, उनमें प्रमुख रूप से सचिन सचान, प्रमोद त्रिपाठी, देवेन्द्र नाथ राही, सुनील बाल्मीकि एवं मनोज कुमार गोयल उर्फ टीटू शामिल हैं। इन सभी को सरकार द्वारा नाम निर्दिष्ट सदस्य यानी मनोनीत सभासद के रूप में नामित किया गया है।

इन नियुक्तियों पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उनकी समाज सेवा के प्रति लगन और जनसेवा के संकल्प का परिणाम बताया है। सभी नवनियुक्त सदस्यों को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ये सभी अनुभवी व्यक्तित्व अपनी निष्ठा और समर्पण से पुखरायाँ के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Related Articles

AD
Back to top button