कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डीएम-एसपी ने टीईटी परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से रूरा स्थित रामप्रसाद सार्वजनिक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों आला अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों की स्थिति, प्रवेश द्वार पर चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा में तैनात पुलिस बल की सक्रियता को देखा। डीएम और एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों व ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप परीक्षा में शुचिता बनी रहनी चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अवांछनीय तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button