राजपुर पुलिस ने लोडर और चाकू के साथ दबोचे पशु चोरी करने वाले 3 शातिर चोर, 2 भैंसे बरामद
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बेहलाई पशु बाजार से पशु चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों

कानपुर देहात। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बेहलाई पशु बाजार से पशु चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों,शैलेन्द्र सिंह उर्फ छोटू (24 वर्ष), रणदीप (22 वर्ष) और रोशन (26 वर्ष), निवासीगण ग्राम जामू, थाना बिधनू, कानपुर नगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी की 2 रास भैंसें, घटना में प्रयुक्त एक लोडर वाहन (संख्या UP 78 GN 9339) और अभियुक्त शैलेन्द्र के पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है. पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि वे अपने ही गांव के महेश कश्यप के घर के बाहर से भैंसे चोरी कर लोडर के जरिए बाजारों में बेचने आए थे. पकड़े गए अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है और इस मामले में राजपुर पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 35(1), बीएनएस की धारा 317(2)/317(4) व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लोडर को एमवी एक्ट की धारा 207 में सीज कर दिया है, जिन्हें अब माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है.



