कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर तहसील में सीडीओ का एक्शन मोड, बोले लापरवाही मिली तो खैर नहीं

54 में से 04 मामलों का त्वरित निस्तारण, शेष के लिए समय सीमा तय।

कानपुर देहातडेरापुर तहसील परिसर में आज शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल 54 मामले सामने आए, जिनमें से 04 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष मामलों के लिए सीडीओ ने गुणवत्ता और समयबद्धता के कड़े निर्देश जारी किए।

सुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व और पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि भूमि विवादों को सुलझाने के लिए संयुक्त टीमें गठित कर मौके का निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस जैसे महत्वपूर्ण पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में कोई भी कोताही अक्षम्य होगी।

छोटे मामलों को नजरअंदाज न करने की हिदायत देते हुए उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी कपिल सिंह के कड़े तेवर: भोगनीपुर तहसील दिवस में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Related Articles

AD
Back to top button