कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में 52 शिकायतें प्राप्त

एसडीएम सुरभि शर्मा की अध्यक्षता में डेरापुर तहसील में संपन्न हुई जनसुनवाई।

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: डेरापुर तहसील परिसर में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सुरभि शर्मा ने की शिकायतों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया।

इस दौरान कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक 26 राजस्व संबंधी, 6 पुलिस, 9 विकास, तथा 11 विद्युत विभाग से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। राजस्व संबंधी शिकायतों की संख्या अधिक होने पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल कानूनगो व तहसीलदार को निर्देश दिए कि शिकायतों का तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस में बनीपारा जिनई निवासी नारायण सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि मौजूदा ग्राम प्रधान द्वारा इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर गांव के खाते से 14,944 रुपये की धनराशि निकाल ली गई है। उपजिलाधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा, अधिशासी अधिकारी कुलकमल सिंह, खंड विकास अधिकारी विश्राम सिंह, एबीएसए चंद्रजीत यादव, एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- मिशन शक्ति 5.0: बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गूँजा महिला सुरक्षा का मंत्र

Related Articles

AD
Back to top button