कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मंगलवार को दुष्कर्म,पॉस्को एक्ट व एस सी,एस टी मामले में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मंगलवार को दुष्कर्म,पॉस्को एक्ट व एस सी,एस टी मामले में वांछित चल रहे एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि बीते 8 दिसंबर को अमरौधा कस्बा मिश्राना मोहल्ला निवासी रामसजीवन द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना भोगनीपुर पर टंडन बाजार अमरौधा कस्बा निवासी बाल अपचारी निखिल सैनी के खिलाफ दुष्कर्म,पॉस्को एक्ट व एस सी, एस टी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।मामले में आरोपी फरार चल रहा था।पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।मंगलवार शाम करीब 3.45 बजे पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर मामले में वांछित चल रहे आरोपी बाल अपचारी निखिल सैनी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।



