कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर ब्लॉक में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी बीडीओ ने सचिवों को दिए सख्त निर्देश

फैमिली आईडी, पीएम आवास, गौशाला और पेंशन योजनाओं की प्रगति की हुई बिंदुवार समीक्षा।

डेरापुर, कानपुर देहात। डेरापुर ब्लॉक कार्यालय में आज गुरुवार को प्रभारी खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति का बिंदुवार आकलन किया गया।

समीक्षा के दौरान फैमिली आईडी, प्रधानमंत्री आवास योजना, गौशालाओं के संचालन, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन समेत अन्य विकास योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी बीडीओ ने योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सचिवों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ हर हाल में मिले, इसके लिए सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। साथ ही फैमिली आईडी निर्माण, आवास स्वीकृति, गौशालाओं के सुचारु संचालन और पेंशन संबंधी मामलों में नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब का उपयोग न करने वाले स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, वेतन रोकने की चेतावनी


 

Related Articles

AD
Back to top button