उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मार्ग दुर्घटनाओं में बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल

सोमवार को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी,पुखरायां।सोमवार को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रूरगांव निवासी देवनारायण की पत्नी अन्नू तथा रनियां निवासी बाबू की पत्नी विनीता कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वहीं पुखरायां कस्बा निवासी श्यामबाबू उनकी पत्नी शालिनी तथा पुत्र कान्हा व कल्लू बाइक से किसी कार्य हेतु कहीं जा रहे थे कि रास्ते में किसी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसके चलते चारों घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया।जहां पर मौजूद डॉक्टर प्रीती सिंह द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button