कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर में पत्नी की बसूला से मार कर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने दबोचा, पढ़े विस्तारित न्यूज़ 

कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना डेरापुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.03.2026 को वादी रवि कश्यप पुत्र दशरथ निवासी ग्राम भारापुरवा थाना रूरा जनपद कानपुर देहात द्वारा दिनांक 18/19.03.2026 की रात्रि में वादी की बहन मिथलेश के पति रजत कश्यप पुत्र मेवा लाल द्वारा सिर में गम्भीर चोट मार कर वादी की बहन की हत्या कर देने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 61/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम रजत कश्यप उपरोक्त पंजीकृत किया गया था।

मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए नामित अभियुक्त रजत कश्यप पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम उरसान थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात को मुखबिर की सूचना पर डेरापुर से रसधान जाने वाली रोड उरसान मोड़ के पास से घटना में प्रयुक्त बसूला के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

बरामदगी- घटना में प्रयुक्त एक लोहे का बसूला,

गिरफ्तार करने वाली टीम- थाना डेरापुर पुलिस

Related Articles

AD
Back to top button