कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: तृतीय बैच के शिक्षकों का जनगणना प्रशिक्षण हुआ पूर्ण

प्रगणकों के हाथों में अब रजिस्टर नहीं, स्मार्टफोन होगा; कानपुर देहात में शिक्षकों की ट्रेनिंग पूरी।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। जनगणना 2027 के तहत तीसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आज बुधवार शाम को संपन्न हो गया। इसके साथ ही अब तक कुल 750 शिक्षकों को जनगणना कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है। यह प्रशिक्षण तहसील अकबरपुर के अंतर्गत ब्लॉक अकबरपुर और सरवनखेड़ा के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को नायब तहसीलदार रविंद्र मिश्रा की देखरेख में प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज बारा में दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के तृतीय बैच में कुल 250 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह जनगणना देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की आठवीं जनगणना है। यह जनगणना विशिष्ट और उल्लेखनीय है क्योंकि यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी जिसमें जनगणना आंकड़ों का संग्रह डिजिटल उपकरणों के माध्यम से किया जाएगा। प्रगणकों द्वारा एचएलओ मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग करते हुए परिवारों से आंकड़ों का संग्रह स्वयं के स्मार्टफोन पर किया जाएगा। यह भारत की प्रथम डिजिटल जनगणना होगी साथ ही परिवारों को एक निर्दिष्ट वेब पोर्टल के माध्यम से स्वगणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्व-गणना 7 मई से प्रारंभ होगी और 21 मई चलेगी इसमें वेब पोर्टल पर लाॅगिन करके मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग करके लोग स्वयं जानकारी भर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक अपने अवांटित क्षेत्र में घर-घर जाकर 34 बिंदुओं पर डाटा संग्रहित करेंगे। यह जनगणना दो चरणों में आयोजित की जा रही हैं प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस प्रतिभागियों को बताया गया कि आप सभी को मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से संपूर्ण आंकड़ों को भरना होगा इसके लिए एंड्रॉयड वर्जन 12.0 एवं न्यूनतम 4 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज की आवश्यकता होगी।

एचएलओ ऐप डाउनलोड करने के पश्चात सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर अपने आईडी और पासवर्ड से इसको लागिन करेंगे। ऐप मे जो भाषा एक बार आप कार्य करने के लिए चुनेगे उसी भाषा के माध्यम से आप पूरा कार्य करेंगे बाद में भाषा का चयन या उसको बदला नहीं जा सकेगा। डिवाइस चोरी हो जाने या खो जाने पर तत्काल अपने चार्ज ऑफिसर को बताना होगा जिसमें संग्रहित डाटा का दुरुपयोग ना हो पाए। जिस डिवाइस में ऐप को इंस्टॉल करेंगे उसी डिवाइस के माध्यम से कार्य को पूर्ण करना होगा।

कार्य के शुरू में आवंटित क्षेत्र का नजरी नक्शा तैयार करना होगा उसके बाद भवन संख्या देनी होगी। इस जनगणना में नागरिकों को अपनी संपूर्ण जानकारी पूर्णतया सही बतानी होगी। प्रशिक्षण में संजय कुमार शुक्ला राहत अली ऋषभ बाजपेई महेंद्र कटियार धर्मेंद्र ज्योति मिश्रा विनीता कटियार पुष्पेंद्र सिंह निरूपम तिवारी आशा पाल दीपमाला अरुण दुबे दिनेश सिंह पीयूष मिश्रा अंजू सचान कंचन निरुपमा अनुरिता पिंकी नम्रता मीनाक्षी स्वाती सिंह नवजोत यादव हाकिम सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सरकारी वसूली के लिए पशुओं की कुर्की, जानिए रसूलाबाद तहसील में किस दिन लगेगी बोली।


 

Related Articles

AD
Back to top button