उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 82 किलो मिलावटी मिठाई पकड़कर मौके पर कराई नष्ट

 त्योहारों के मद्देनजर जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग और मूसानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है

कानपुर देहात। त्योहारों के मद्देनजर जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग और मूसानगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गजनेर तिराहा मूसानगर के पास की गई चेकिंग के दौरान एक ऑटो रिक्शा (UP77AT5104) से करीब 82 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी मिठाई बरामद की गई, जिसे जिठरौली निवासी वीनू कुमार द्वारा ले जाया जा रहा था। टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राम तेज ने मौके पर मिठाइयों के नमूने सील कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बरामद 59 किलो बर्फी व 23 किलो डोडा बर्फी की पूरी खेप को तुरंत मौके पर ही नष्ट करा दिया। इस संयुक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मूसानगर रीना गौतम, उपनिरीक्षक बन्दूलाल व अन्य विभागीय सदस्य शामिल रहे, जिससे क्षेत्र के मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button