रसूलाबाद में बस ने युवक को मारी जोरदार टक्कर,हालत गंभीर
कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।रसूलाबाद में झींझक रोड पर एक तेज रप्तार बस ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़ मौके से फरार

- भेजा गया जिला अस्पताल
पुखरायां। कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।रसूलाबाद में झींझक रोड पर एक तेज रप्तार बस ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।घायल युवक की पहचान स्वर्गीय रामजीवन के पुत्र धीरज के रूप में हुई।घटना शुक्रवार को झींझक रोड पर हुई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक धीरज सड़क किनारे खड़े थे तभी एक तेज रप्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर धीरज को उपचार के लिए रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।घटना के बाद झींझक रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक बस का पहिया धीरज कुमार की कमर के ऊपर से निकल गया था,जिसके चलते उसकी हालत बेहद गंभीर है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।फरार चालक की तलाश की जा रही है।परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



