कानपुर देहात : दुष्कर्म व पास्को मामले में फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल
कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य हेतु थाना गजनेर पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने के आरोप में दो आरोपियों को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य हेतु थाना गजनेर पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने के आरोप में दो आरोपियों को बुधवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना गजनेर पर कानपुर नगर के रेउना थाना क्षेत्र से अकबरपुर झबैया निवासी सुमित कुमार व अजय कुमार के विरुद्ध नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने संबंधी नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मामले में आरोपी फरार चल रहे थे।बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपियों सुमित कुमार व अजय कुमार को थाना क्षेत्र के गजनेर चौराहे पर दबोच लिया।आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.