कानपुर देहात: देवराहट में पारिवारिक कलह में युवक ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
पत्नी दो महीने से थी मायके, पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के बरौली गांव में बीती बुधवार गुरुवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना का कारण पति पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जा रहा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।मृतक की पहचान बरौली गांव निवासी शौकत अली के 34 वर्षीय पुत्र दिलशाद के रूप में हुई है।
शौकत अली ने बीती रात फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।उन्होंने बताया कि किसी बात को लेकर शौकत अली का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था।
जिसके चलते उसकी पत्नी पिछले दो महीने से अपने मायके मंगलपुर थाना क्षेत्र के हिसावां गांव में रह रही थी।बीती रात शौकत अली ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सौरभ राणा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की।जिसके बाद एस आई उदयवीर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थानाध्यक्ष सौरभ राणा ने बताया कि आत्महत्या के पीछे पति पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



