कानपुर देहात

कानपुर देहात: धान क्रय केंद्रों पर प्रशासन की पैनी नजर, जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण

धान खरीद में पारदर्शिता और किसानों को समयबद्ध भुगतान प्राथमिकता, बिचौलियों पर सख्ती के निर्देश

कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और धान खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के समस्त धान क्रय केंद्रों का उप जिलाधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि किसानों को एमएसपी का लाभ मिले और उन्हें केंद्रों पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी तौल प्रक्रिया, बारदाना की उपलब्धता, नमी मापन और गुणवत्ता मानकों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य हैं। साथ ही, बिचौलियों की भूमिका को शून्य करने और किसी भी प्रकार की अवैध कटौती को रोकने के लिए सख्त हिदायत दी गई है।

जिलाधिकारी कपिल सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों से शालीन व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी केंद्र पर अनियमितता या लापरवाही पाई गई, तो संबंधित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: कछगांव में नोडल अधिकारी ने लगाई ग्राम चौपाल, जल जीवन मिशन में गड़बड़ी पर अफसरों को लगाई फटकार

Related Articles

AD
Back to top button