उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नशेबाजी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष,पांच घायल

कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के मनसापुर गांव में बीती सोमवार की रात होलिका दहन को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प में ईंट,पत्थर और लाठी डंडे चले।घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Story Highlights
  • तीन गंभीर,घायलों को भेजा गया अस्पताल
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र के मनसापुर गांव में बीती सोमवार की रात होलिका दहन को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प में ईंट,पत्थर और लाठी डंडे चले।घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विवाद की शुरुआत होलिका दहन की रात हुई थी।जानकारी के मुताबिक होलिका जलाने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।परन्तु अगले दिन सोमवार सुबह यह विवाद फिर से गहरा गया।सुबह पीड़ित प्रमोद कुमार जब शौच के लिए जा रहे थे तभी दूसरे पक्ष के कपिल,वीरेंद्र,मुकेश और रामनरेश समेत अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया।गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई।जब प्रमोद के परिजन बचाव करने आए तो दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों और पत्थरों से उन पर हमला बोल दिया।मारपीट और पथराव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें हिंसा स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।घटना के बाद अमराहट थाना पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने प्रमोद कुमार,बुद्ध सिंह और मुकुट सिंह की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के पश्चात घर भेज दिया गया।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि रात में नशेबाजी को लेकर विवाद हुआ था,जिसे शांत करा दिया गया था।घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button