स्मार्ट क्लास के प्रयोग, विद्यालयों की साफ सफाई, शत-प्रतिशत नामांकन पर दें ध्यान : बीएसए आशीष कुमार पांडेय
बीएसए की अध्यक्षता में बीईओ की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग की शैक्षिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस, निपुण भारत मिशन, एफएलएन प्रशिक्षण, बाल वाटिका नामांकन, शैक्षिक गुणवत्ता एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे कराते हुए शत प्रतिशत नामांकन कराना, जनपद के स्मार्ट क्लास से आच्छादित विद्यालयों में प्रतिदिन कम से कम 2 घंटा संचालित कराना, विद्यालयों के लिए साफ सफाई के लिए आवंटित धनराशि का समुचित प्रयोग सुनिश्चित कराये। अपने-अपने विकासखंड के विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण करें।
शासन एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन करें। इस दौरान समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, कार्यालय सहायक एवं एसआरजी उपस्थित रहे।
ये भी पढे- कानपुर देहात: DM कपिल सिंह ने कलेक्ट्रेट में सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश



