कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पति-पत्नी के विवाद में छत से गिरकर महिला की मौत, पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज

बेटे ने बताया- पापा और मम्मी के बीच धक्का-मुक्की के दौरान हुआ हादसा।

रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के किसरवल गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी की छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। गिरने से पहले पति-पत्नी में डंडे व चाकू, ईट चलने से वहां खून के निशान पाए गए। घटना की सूचना पर एसओ रनिया दिनेश कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। इधर फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए तथा शव को पीएम के लिए मोर्चरी भिजवाया। सूचना पर पहुंचे एएसपी आलोक प्रसाद ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। इधर रविवार को किशरवल पहुंचे मृतका के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। ससुर की तहरीर पर दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

रनिया थाना क्षेत्र के किशरवल गांव निवासी रिषभ शर्मा की शादी उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के नबीनगर निवासी शिव सुमिरन शर्मा की पुत्री रीता के साथ साल 2014 में हुई थी। दोनों के तीन छोटे-छोटे बच्चे वंश 10, वेद 7 व श्रद्धा 3 वर्ष के हैं। पड़ोसियों ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के बीच ज्यादा बनती नहीं थी। पति रिषभ पिक अप चलाता था और भाड़ा लादकर वो कई कई दिनों के लिए बाहर भी चला जाता है। इस दौरान उसकी पत्नी रीता शर्मा बच्चों को किराएदारों व पड़ोसियों के सहारे छोड़कर स्कूटी से कहीं चली जाती थी। जब रिषभ वापस घर लौटता था तो पत्नी अक्सर गायब मिलती थी। वापस लौटने पर जब रिषभ रीता से पूछताछ करता था तो वो लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाती थी।

बेटे वंश ने बताया कि दो दिन पहले भी मम्मी कहीं चली गई थी और शनिवार की शाम घर लौटीं थीं। इस पर जब पापा ने मम्मी से पूंछा तो वह लड़ने झगड़ने लगीं। लड़ते लड़ते पापा मम्मी छत पर चढ़ गये और वहां भी दोनों एक दूसरे से लड़ते रहे इस दौरान धक्का-मुक्की में मम्मी छत से नीचे पक्की सड़क पर गिर गई।

घटना के बाद आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे और ऋषभ ने रनिया पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और शव को पीएम के लिए भिजवाया। जबकि पति रिषभ को लेकर थाने चली गई।
रविवार की सुबह जानकारी पर एएसपी आलोक प्रसाद व फील्ड यूनिट टीम घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस घटनास्थल से एक चाकू, डंडा व ईंट ले गई। इधर, मृतिका के मायके पक्ष से भाई राहुल, धीरज, नीरज, अमन और पिता शिव सुमिरन मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ऋषभ शर्मा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता शिव सुमिरन शर्मा की तहरीर पर 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट व जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों की परवरिश पर लगा विराम
रनियां। किशरवल निवासी ऋषभ शर्मा की शादी 2014 में रीता के साथ हुई थी। दोनों का जीवनयापन चल रहा था। दो बेटे और एक बेटी होने के बाद उनकी पढ़ाई लिखाई शुरू हुई। शादी के कुछ वर्षों के बाद दोनों आपस में लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। इससे बच्चे मायूस रहा करते थे। बच्चों के बाबा दिवगंत अवध बिहारी शर्मा, ताऊ दिवंगत शिवा शर्मा का कई वर्षों पहले देहांत हो गया था। दादी सुमन शर्मा करीब आठ वर्ष से वृंदावन के आश्रम में रह रही है। मां रीता की मौत हो गई। पिता को जेल हो गईं। अब तीनों बच्चों की परवरिश में विराम लग गया है।

ईट, डंडा तथा लोहे की पत्ती फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए ले गई
रनिया। पुलिस ने घटना स्थल से डंडा, ईट तथा लोहे की धारदार पत्ती बरामद की। फील्ड यूनिट टीम ने जांच के लिए ले गई। एएसपी आलोक प्रसाद, एसओ दिनेश कुमार गौतम, उप निरीक्षक देवेंद्र पाल तथा फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button