रूरा में ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत,नहीं हो सकी पहचान
कानपुर देहात के रूरा में गुरुवार को डीएफसी लाइन पार करते समय एक बुजुर्ग की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गई है

रूरा।कानपुर देहात के रूरा में गुरुवार को डीएफसी लाइन पार करते समय एक बुजुर्ग की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस शव के शिनाख्त में जुट गई है।घटना रूरा कस्बा स्थित गणेश गंज वार्ड के सामने डीएफसी रेलवे लाइन के खंबा नंबर 534/8.10 के बीच दोपहर करीब 12 बजे हुआ।घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि मृतक ने सफेद रंग का सफारी सूट,हरे रंग का नेकर और सफेद रंग की सैंडो बनियान पहनी हुई थी।मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला।मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रही है।आशंका जताई जा रही है कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हो गई है।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।



