कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पीसीएस परीक्षा 2025 के परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश

Story Highlights
  • PCS परीक्षा में घटी रौनक, देहात में 2016 में से सिर्फ 798 ने दी परीक्षा
  • देहात में PCS प्री: 60% से अधिक परीक्षार्थी नहीं पहुंचे केंद्र
  • पीसीएस परीक्षा: कानपुर देहात में आधे से भी कम छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई

कानपुर देहात:  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा–2025 आज जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा के सुचारु आयोजन की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अकबरपुर डिग्री कॉलेज, अकबरपुर तथा आर.पी.एस. इंटर कॉलेज, रूरा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की निगरानी व्यवस्था का भी अवलोकन किया और केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता एवं शांति के साथ संपन्न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए नियुक्त स्क्राइबर की बायोमैट्रिक जांच अनिवार्य रूप से की जाए तथा सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएँ प्राथमिकता के आधार पर प्रदान की जाएं। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए।

जनपद में स्थापित कुल 5 परीक्षा केंद्र अकबरपुर डिग्री कॉलेज, अकबरपुर, श्री कृष्णा औद्योगिक (एस.के.ए.) इंटर कॉलेज, अकबरपुर, श्री रामस्वरूप ग्राम उद्योग इंटर कॉलेज, अकबरपुर, विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रसूलाबाद, आर.पी.एस. इंटर कॉलेज, रूरा में यह परीक्षा आयोजित हो रही है।

इन पाँचों परीक्षा केंद्रों पर कुल 2016 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 798 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 1218 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन माहौल में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या व्यवधान की स्थिति में तुरंत सूचना नियंत्रण कक्ष को दी जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि जनपद में सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में आयोजित हों।

ये भी पढ़े-  ‘डंडे से हमला कर महिला को घायल’ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 12 घंटे में भोगनीपुर पुलिस का सराहनीय कार्य

Related Articles

AD
Back to top button