कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुखरायां में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता परिजनों ने लगाया युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

भोगनीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए दबिश देना शुरू किया।

पुखरायां। कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे में सोमवार को एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।परिजनों ने एक युवक के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुखरायां कस्बा निवासी एक महिला ने कोतवाली भोगनीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के पास का रहने वाला एक युवक आमिर काफी समय से उसकी पुत्री के पीछे पड़ा हुआ था तथा रास्ते आते जाते उसको रोकता था।कुछ समय से दोनों के बीच बातचीत भी होने लगी थी।

पीड़िता ने बताया कि जब उसे पता चला कि उन्होंने पुत्री तथा युवक दोनों को समझाया।जिसके बाद आरोपी युवक कुछ अन्य लोगों के साथ पीड़िता के घर आ धमका और पुत्री को भागकर ले जाने तथा उसका धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी।इतना ही नहीं आरोपी ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

जिसके बाद से दोनों में बातचीत बंद हो गई।सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे उसकी पुत्री अचानक लापता हो गई।जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।परिजनों ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसे जल्द वापस लाने की पुलिस से गुहार लगाई है।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।पीड़िता युवती समेत आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: रसूलाबाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

Related Articles

AD
Back to top button