कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने थाना भोगनीपुर में सुनीं शिकायतें,निस्तारण के दिए निर्देश
बोलीं शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली में आज आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जनसुनवाई की।इस अवसर पर शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया वहीं कुछ शिकायतों के लिए गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
आज तहसील भोगनीपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को सुना।इस दौरान फरियादियों द्वारा पुलिस व राजस्व संबंधित मिलीजुली कुल पांच शिकायतें दर्ज कराई गईं।पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को सुनकर 02 का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कामयाबी: बाइक चोर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का अधिकारी,कर्मचारी समय रहते मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह समेत पुलिसकर्मी व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।



