कानपुर देहात में सर्पदंश से महिला की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के ख़ासबरा गांव में सर्पदंश से एक 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई।शुक्रवार को करीब 4 बजे रिहाना को सोते समय किसी जहरीले सर्प ने डस लिया।

- पुलिस कार्यवाही में जुटी
- झाड़फूँक के चक्कर में गई महिला की जान
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के ख़ासबरा गांव में सर्पदंश से एक 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई।शुक्रवार को करीब 4 बजे रिहाना को सोते समय किसी जहरीले सर्प ने डस लिया। परिवार ने पहले मेडिकल सहायता लेने के बजाय झाड़फूंख का रास्ता चुना।वे महिला को खोजाफूल ले गए।जहां कई घंटे बीत गए।
वहीं जब स्थित में सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने राजपुर पीएचसी में इलाज कराया।डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और रिहाना की शनिवार भोर पहर मृत्यु हो गई।मृतका के पति इस्लाम उर्फ लल्लू किसान हैं।उनके तीन बच्चे आर्यन,अयान और फैजान जो कि अब मां के बिना अनाथ हो गए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में इस क्षेत्र में सांपों का घरों में घुसना आम बात है।
अगर समय रहते अस्पताल पहुंच जाते तो शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी।राजपुर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।प्रारंभिक जांच में सर्पदंश से महिला की मौत की बात सामने आई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



