कानपुर देहात

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

जनसुनवाई में एसपी, एएसपी और सीओ ने पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर सुनीं शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

जनपद कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा आज (दिनांक 10.12.2025) अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाया गया और उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं पर न्यायपूर्ण और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर और न्यायोचित तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों (सीओ) द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की गई। क्षेत्राधिकारियों ने भी पीड़ितों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उन्हें न्यायोचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन का यह कदम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़े- कानपुर: शीतलहर से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- रैन बसेरों में वसूली हुई तो होगी कार्रवाई

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button