कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
दैनिक अमन यात्रा समाचार पत्र के 10वर्ष पूर्ण होने पर प्रधान संपादक बीरेंद्र शर्मा को किया सम्मानित
आज दैनिक अमन यात्रा समाचार पत्र के 10 वर्ष पूर्ण करने पर अमन यात्रा के प्रधान संपादक बीरेंद्र शर्मा का केन्द्रीय कार्यालय पुखरायां कानपुर देहात में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी महेंद्र पाल ने अंगवस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

आज दैनिक अमन यात्रा समाचार पत्र के 10 वर्ष पूर्ण करने पर अमन यात्रा के प्रधान संपादक बीरेंद्र शर्मा का केन्द्रीय कार्यालय पुखरायां कानपुर देहात में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी महेंद्र पाल ने अंगवस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाल ने बधाई देते हुए कहा कि दैनिक अमन यात्रा समाचार पत्र ने अपनी निष्पक्ष लेखनी और कार्यकुशलता से समाज में एक अनूठी पहचान बनाई है । 10 वर्षों में समाज में दैनिक अमन यात्रा समाचार पत्र ने समाज में असहाय, दबे कुचले , शोषित, पीड़ित लोगों की आवाज उठाने का काम किया है।
आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आगे भी दैनिक अमन यात्रा समाचार पत्र बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचेगा ।



