कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
डेरापुर में गिरी आकाशीय बिजली,छः बकरियों की मौत
परिवार सदमे में, किसान को आर्थिक नुकसान

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के सनिहापुर अहिरन गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की छः बकरियों की मौत हो गई।किसान मानसिंह अपनी बकरियों को चराकर घर लौट रहे थे।रास्ते में तेज बारिश शुरू हो गई।बारिश से बचने के लिए मानसिंह अपनी बकरियों के साथ बरगद के पेड़ के नीचे रुक गए।इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और बिजली गिरने से उनकी पांच बकरियों और एक बकरे की मौके पर ही मौत हो गई।घटना से किसान परिवार सदमे में है।पीड़ित किसान को आर्थिक नुकसान पहुंचा है।मानसिंह ने इस घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।



