कानपुर देहात : जिला पंचायत संजय सचान ने मंडी समिति पुखरायां में सुनीं किसानों की आपबीती
अधिकारियों से बात कर निराकरण का दिलाया भरोसा

पुखरायां। जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने शुक्रवार को सरकारी क्रय केंद्र मंडी समिति पुखरायां पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बात कर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।किसानों के अनुसार उनके क्षेत्र में कोई सरकारी खरीद केंद्र नहीं है।
अपनी उपज बेचने के लिए उन्हें पास के पुखरायां कस्बा स्थित सरकारी खरीद केंद्र पर जाना पड़ता है।वहां अत्यधिक भीड़ होने के कारण किसानों को हफ्तों तक इंतजार करना पड़ता है।जिस पर जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि कानपुर देहात में केवल एकमात्र क्रय केंद्र पुखरायां मंडी समिति में ही तौल कराई जा रही है।भंडारण अत्यधिक होने के कारण क्रय केंद्र पर अभी अनाज रखने की जगह नहीं है।
जिसके बाद उन्होंने डीएफएमओ देवेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि किसानों का अनाज अब पनकी वेयर हाउस भेजा जा रहा है जिसके कारण अनलोडिंग तथा रास्ते में ज्यादा समय लगता है।एक ही केंद्र की बात पर उन्होंने जल्द ही और क्रय केंद्र चालू कराए जाने की बात कही।इस मौके पर दीपक तोमर,राजीव,मार्केटिंग इंस्पेक्टर कुलदीप कटियार,राजेश कुमार भाटिया,शशिलेंद्र समेत बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- अकबरपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार पति पत्नी घायल, भेजा गया अस्पताल



