कानपुर देहात: पुलिस लाइन में एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने ली परेड की सलामी, रिक्रूट्स की ट्रेनिंग और अनुशासन पर दिया जोर
जनपद की पुलिस लाइन में आज शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
कानपुर देहात। जनपद की पुलिस लाइन में आज शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने परेड में शामिल होकर सलामी ली और पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने रिक्रूट्स की ट्रेनिंग की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता और शिक्षण विधि का जायजा लिया। साथ ही फिजिकल ट्रेनिंग और व्यवहारिक ज्ञान को लेकर वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने टोलीवार ड्रिल भी करवाई। परेड के बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित आदेश कक्ष का निरीक्षण किया। वहां सभी गार्द रजिस्टरों को चेक किया गया और गार्द कमांडरों को सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।



