कानपुर देहात: प्रोजेक्ट नई किरण के तहत 32 मामले आये, जिसमे 03 का निस्तारण
पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी।

कानपुर देहात : महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई। न
ई किरण में 32 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 03 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।
इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा व म०हे0का0 54 जयमाला, म0का0, 1284 कु0 रीनू, म0कां0 441 दीपिका शर्मा,, म0का0 345 रागिनी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) व प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यगण श्री रामप्रकाश सिंह व श्रीमती कंचन मिश्रा का विशेष सहयोग रहा।
ये भी पढ़े- सिगरेट से 65 पटाखों की दुकानों में लगी आग, तीन करोड़ से अधिक का नुकसान



